'पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं...' स्वतंत्र देव के वायरल वीडियो पर अखिलेश बोले- प्रवचन सुनिए...

लखनऊ, 24 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से अफसरों को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं, 'पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।' इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर जमकर हमला बोला है।

'पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं'

'पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं'

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को झांसी में जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान नहर में गंदगी मिलने पर वह भड़क गए और अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा ''सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।''

'करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती'

'करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती'

वीडियो के मुताबिक, मंत्री की फटकार पर मौके पर मौजूद अधिकारी कहते हैं कि वह इस संबंध में पता करते हैं। इस पर स्वतंत्र देव सिंह फिर भड़क जाते हैं और कहते हैं, ''आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है, करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।''

अखिलेश बोले - सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार'

अखिलेश बोले - सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार'

यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों के नेता बीजेपी को घेरने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में कहा, ''सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है 'भ्रष्टाचार', बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+