झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, मायावती ने भी लिखा 'घटना की भरपाई असंभव'

Jhansi Medical College accident: उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु ग्रहण चिकित्सा इकाई में भीषण आग लगने के चलते शुक्रवार की रात में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार द्वारा मरने वाले बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया।

इसके अलावा हादसे में जो बच्चे घायल हैं उनके परिवार को 50-50 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया गया है। हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई है।

jhansi-medical-college-accident

बसपा के मायावती द्वारा इस हादसे में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा है कि इस हद से का भरपाई संभव है। अखिलेश यादव द्वारा भी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया गया है और सरकार पर हमला बोला गया है।

चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्‍स पर इस मामले को लेकर लिखा कि झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि। आग का कारण 'ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर' में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है या फिर ख़राब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का।

स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान दें सीएम
अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि इस मामले में सभी ज़िम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री जी चुनावी प्रचार छोड़कर, 'सब ठीक होने के झूठे दावे' छोड़कर स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए। जिन्होंने अपने बच्चे गंवाएं हैं, वो परिवारवाले ही इसका दुख-दर्द समझ सकते हैं। ये सरकारी ही नहीं, नैतिक ज़िम्मेदारी भी है।

आशा है चुनावी राजनीति करनेवाले पारिवारिक विपदा की इस घड़ी में इसकी सच्ची जाँच करवाएंगे और अपने तथाकथित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्रालय में ऊपर-से-नीचे तक आमूलचूल परिवर्तन करेंगे। रही बात उप्र के 'स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री' की तो उनसे कुछ नहीं कहना है क्योंकि उन्हीं के कारण आज उप्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था की इतनी बदहाली हुई है।

संकीर्ण-साम्प्रदायिक राजनीति की निम्न स्तरीय टिप्पणियाँ करने में उलझे मंत्री जी को तो शायद ये भी याद नहीं होगा कि वो 'स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री' हैं। न तो उनके पास कोई शक्ति है न ही इच्छा शक्ति, बस उनके नाम की तख़्ती है। सबसे पहले उप्र भाजपा सरकार समस्त झुलसे बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए व जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, उन समस्त शोक संतप्त परिवारों को 1-1 करोड़ संवेदना राशि दे। गोरखपुर न दोहराया जाए।

दोषियों को सख्त कानूनी सजा मिले
इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा के मायावती ने सोशल साइट एक्‍स पर लिखा है कि यूपी, झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत की अति-दुखद घटना से कोहराम व आक्रोश स्वाभाविक। ऐसी घातक लापरवाही के लिए दोषियों को सख्त कानूनी सजा जरूरी। ऐसी घटनाओं की भरपाई असंभव फिर भी सरकार पीड़ित परिवारों की हर प्रकार से मदद जरूर करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+