Jaunpur : शादी से पहले नहर में मिला युवक का शव, सोमवार शाम को घर से हुआ था गायब

जौनपुर में एक युवक की शादी 27 फरवरी को होनी थी उसके पहले ही मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Jaunpur News

Jaunpur जिले में मंगलवार को नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक की 27 फरवरी को शादी होनी थी और सोमवार को शाम काल वह अपने घर से गायब हुआ था। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी इसी बीच मंगलवार की सुबह में परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त करने के बाद पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

dead body

रात भर खोजते रह गए परिजन
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के सरपतहां थाना अंतर्गत ईसापुर गांव निवासी 25 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र स्व. मातवीर सिंह सोमवार सायं काल अपने घर से लापता हो गया। काफी देर तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा और रात होने लगी तो उसके परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने के लिए निकल गए। परिजनों ने बताया कि आसपास की दुकानों और ओंकार के जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसे खोजबीन करने में रात बीत गई और फिर सुबह होने पर भी परिजन उसे खोजते रहे। इसी बीच पता चला कि डेहरी गांव के समीप शारदा सहायक नहर के समीप एक बाइक और जैकेट लावारिस हाल में मिला है। सूचना मिलने के बाद ओंकार के परिजन वहां पहुंचे और बाइक तथा जैकेट मिलने के बाद अनहोनी की आशंका भागते हुए अगल बगल ओंकार की खोज करने लगे।

नहर में शव मिलते ही परिवार में मची कोहराम
लावारिस हाल में बाइक और जैकेट मिलने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। उसके बाद नहर के आसपास लोग ओंकार की खोज में करने लगे। उसके बाद नहर में ओमकार का शव मिला जिससे उसके परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लड़की और उसके परिवार में भी मातम
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को शादी होने के चलते उसके परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। वही लड़की पक्ष द्वारा भी कार्ड वितरित किया जा रहा था वह अन्य तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार को लड़की पक्ष के लोगों को जब ओंकार की मौत की सूचना मिली तो उनके परिवार में भी मातम पसर गया। लड़की पक्ष के लोग ही घटनास्थल पर पहुंचे और रोते बिलखते नजर आए। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था ऐसे में ओंकार आत्महत्या नहीं कर सकता है। उनके द्वारा आशंका जताई जा रही है कि ओंकार की हत्या करने के बाद उसके शव को हत्यारों द्वारा नहर में फेंक दिया गया है। फिलहाल थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह द्वारा बताया गया कि नहर में युवक का शव मिला था जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Recommended Video

    जौनपुर: मासूम बच्चे से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+