स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करता था टीचर, परिजनों ने चप्पलों से की पिटाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में स्कूल में टीचर द्वारा छात्राओं से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को घेर लिया और चप्पलों से पिटाई कर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी की ​रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

woman beats up teacher for molesting girl student in jaunpur

कई दिनों से छात्रों से छेड़खानी कर रहा था टीचर

प्राथमिक विद्यालय बनकट में वर्ष 2015 से तैनात सहायक अध्यापक की करतूत उजागर होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और शिक्षक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है​ कि शिक्षक कई दिनों से छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। पहले तो छात्राओं ने इसे अनदेखा किया, लेकिन जब उसकी हरकतें लगातार बढ़ती गई तो धीरे-धीरे छात्रा स्कूल जाने से कतराने लगीं। अभिवादन जब कारण पूछते तो बहाने बना देतीं। मामला उजागर होते ही अभिभावक हैरान रह गए। उसके बाद बच्चियों के आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर आरोपित शिक्षक को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी टीचर सस्पेंड

खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उक्त विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक शैलेंद्र दुबे कई दिनों से शिक्षारत बच्चियों के साथ अध्यापन के दौरान छेड़खानी व बैड टच करते थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय से जब बात की गई तो घटना के बारे मे बताया कि केस दर्ज कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर आरोपित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+