Jaunpur: तीन पत्नियों से भी खुश नहीं था पति, चौथी शादी किया तो तीनों पत्नियों ने जमकर पीटा: Video Viral
तीन पत्नियों से शादी करने के बाद भी संतुष्ट न होने पर एक पति चौथी शादी कर लिया। इससे तीनों पत्नियां नाराज हो गईं। तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Jaunpur जिले के शाहगंज तहसील से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी चौथी शादी करने जा रहा था। शादी की सूचना मिलने के बाद उसकी तीनों पत्नी शाहगंज पहुंच गई और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर तहसील में काफी गहमागहमी देखने को मिली। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने सभी को थाने बुलाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि hindi.oneindia.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शादी करने के बाद पत्नियों को ठुकरा दिया
दरअसल वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला का निवासी एक युवक तीन शादियां कर चुका है। उसने अपनी पहली शादी कानपुर जनपद के जाजमऊ की रहने वाली एक युवती से किया। उसके बाद आजमगढ़ की रहने वाली दूसरी उसी से दूसरी शादी और तीसरी शादी शाहगंज के एराकीयाना की रहने वाली युवती से की थी। पत्नियों का आरोप है कि शादी करने के बाद जब बच्चे पैदा हो गए तो वह उनको छोड़ दिया। एक-एक कर उसने तीनों पत्नियों के साथ इसी तरीके से बर्ताव किया।

तीनों को छोड़ने के बाद कर लिया चौथी शादी
बताया जा रहा है कि अपनी तीनों पत्नियों को छोड़ने के बाद आरोपी चौथी शादी कर लिया। पति के इस रवैए से नाराज पत्नियों द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। बताया जा रहा है कि शाहगंज की रहने वाली उसकी पत्नी को 13 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि पत्नियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी के चलते तारीख पर न्यायालय में पति पहुंचा था। पति को अपनी पहली पत्नी के साथ हुए बेटे को भी लेकर आना था लेकिन वह बेटे को लेकर नहीं आया। वहीं न्यायालय में तारीख पर पति के आने की सूचना मिलने के बाद उसकी तीनों पत्नियां भी पहुंच गई। इस दौरान बेवफा पति को देखने के बाद तीनों पत्नियां आक्रोशित हो गई और उसकी पिटाई करने लगी। तीन महिलाओं द्वारा एक पुरुष को पीटे जाने के मामले को देखकर तहसील में अफरा-तफरी मच गई।
बीच बचाव कर पुलिस को दी गई सूचना
शाहगंज तहसील में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपी पति को उनकी तीनों पत्नियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पति तथा उसकी तीनों पत्नियों को थाने पर लेकर चली गई। थाने पर पहुंचे पति और उसकी पत्नियों को समझा कर किसी तरह मामला शांत कराया गया, उसके बाद सभी लोग वापस लौट गए। इस मामले को लेकर तहसील परिसर और इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications