UP News: 'पहले जेल, बाहर आए तो खेल', जौनपुर में अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में धनंजय सिंह पर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह खेल सभी लोग समझते हैं।

बसपा और भाजपा ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है यही बात आपको समझने और सावधान करने के लिए मैं जौनपुर में आया हूं। अखिलेश यादव जौनपुर के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

up-news-in-jaunpur-akhilesh-yadav-targeted-dhananjay-singh-with-gestures

अखिलेश यादव ने धनंजय सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब उन्होंने टिकट मांगा तो उन्हें जेल भेज दिया गया। लोगों में चर्चा थी कि उन्होंने बारात में आपसे टिकट मांग लिया था इसलिए जेल जाना पड़ा।

टिकट मांगने के बाद जेल और जेल से निकलते ही खेल शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि यह खेल जनता समझती है और लोग समझते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अंदर ही अंदर भाजपा और बसपा ने हाथ मिला लिया है।

यही कारण है कि पहले टिकट किसी और का था और अब टिकट किसी और का है। अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के द्वारा भी जनसभा को संबोधित किया गया।

अंतिम दिन बदला प्रत्याशी: यह भी बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के नामांकन के अंतिम दिन जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी की जगह मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को बसपा ने टिकट दिया था।

उस समय धनंजय सिंह पर भारतीय जनता पार्टी से मिलने का आरोप लगाया गया था। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया था कि धनंजय सिंह ने खुद अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वहीं धनंजय द्वारा बसपा पर ही टिकट काटने का आरोप लगाया गया था।

बाद में एक महापंचायत बुलाने के बाद धनंजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह का समर्थन करने का फैसला किया। उसके बाद से जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह कृपा शंकर सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+