UP News: जौनपुर में ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दो फरार
UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य जारी है। आए दिन उत्तर प्रदेश के किसी ने किसी जनपद में मुठभेड़ के दौरान अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बीती रात्रि में जौनपुर में मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके दो सहयोगी भागने में सफल रहे। मुठभेड़ में घायल अपराधी को पुलिसकर्मियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है, वहीं फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बीते 15 नवंबर को जौनपुर जनपद में सर्राफा व्यवसाय के साथ लूट हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग भी जारी थी।
सोमवार की रात्रि में मछलीशहर थानाध्यक्ष और मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष व पवारा थानाध्यक्ष द्वारा सघन चिकन की जा रही थी। इसी दौरान खाखोपुर की तरफ से एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखने के बाद पल्सर बाइक पर सवार बदमाश बाइक मोड़ कर भागने लगे। ऐसे में चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर लिया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के बाद पल्सर सवार बदमाश फायरिंग करने लगे। मना करने के बाद भी नहीं माने तो पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी जिससे मोटरसाइकिल गिर गई। मोटरसाइकिल गिरने के बाद उसे पर सवार दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों और खेतों की तरफ़ भाग निकले। बाद में पुलिस वहां पहुंची तो वहां गिरकर कार रहे प्रतापगढ़ जनपद के आशपुर देवसरा इलाके के मूरगूपुर निवासी सचिन चौहान को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ जौनपुर जनपद के बदलापुर इलाके के मुरादपुर निवासी अनिल कुमार रविदास और जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत बरइया निवासी राजेश हरिजन थे, जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications