Jaunpur News: पैदा हुई बेटी तो पति ने पत्नी को दे दिया तीन तलाक, साल भर पहले हुई थी शादी

आजमगढ़ के रहने वाले एक युवक की शादी जौनपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी में दहेज कम मिलने और पत्नी को बेटी पैदा हो जाने के बाद उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

triple talaq jaunpur

Jaunpur जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर की एक युवती की शादी आजमगढ़ में हुई। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते और बेटी पैदा हो जाने के बाद विवाहिता के पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। परेशान पत्नी द्वारा इस मामले में न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

सालभर पूर्व धूमधाम से हुई थी शादी
दरअसल जौनपुर जिले के खेतासराय इलाके के रहने वाले रिजवान अहमद की पुत्री जैनब की शादी साल भर पहले 15 दिसंबर 2021 को आजमगढ़ के रहने वाले फैसल खान के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने दहेज और अन्य सामग्री भी दिया। बेटी विदा होकर ससुराल गई तो आप लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही थी। उसके बाद डिमांड पूरी न होने पर फरवरी 2022 में ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

Recommended Video

    शव जलाने के दौरान मारपीट, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

    बेटी पैदा होने के एक माह बाद दे दिया तलाक
    विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल से भगाए जाने के बाद जैनब गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों द्वारा दवा इलाज कराया जाता रहा। बीते 19 नवंबर को जैनब ने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने की जानकारी जब फैसल और उसके परिवार के लोगों को भी तो उन लोगों द्वारा नाराजगी प्रकट की जाने लगी। विवाहिता द्वारा आरोप लगाया गया कि बेटी पैदा होने के एक माह बाद 22 दिसंबर को उसके पति फैसल ने उसे फोन किया और फोन पर ही उसने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया।

    प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
    पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद पत्नी अपने अधिवक्ता के माध्यम से दीवानी न्यायालय में पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाई कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। 26 फरवरी 2022 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया तथा उसके गहने आदि भी ससुराल पक्ष के लोगों ने छीन लिया। बेटी पैदा हो जाने के बाद उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+