UP: कजिन से शादी करना चाहता था युवक, बात नहीं बनी तो कर दी हत्या, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई सच्चाई
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बीते दिनों में किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को शाम काल खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के मामा के लड़के को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए शनिवार शाम आरोपी और उसके सहयोगी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मामा के लड़के द्वारा उठाए गए ऐसे कदम को लेकर मृतका तथा आरोपी के घर वाले भी हैरान हैं।

दरअसल, बीते शुक्रवार को जौनपुर जनपद के दरना गांव में स्थित एक ट्यूबवेल के पास एक युवती की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान हुई। पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों द्वारा इस मामले में हत्या का आरोप लगाया गया। मृतका के पिता द्वारा अपने साले के बेटे के ऊपर बेटी की हत्या करने की संभावना जताई गई खेी। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में भी जुटी हुई थी।
जांच पड़ताल में पुलिस में लगाएगए एको पता चला कि इस घटना को सरपतहां थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी प्रदीप बिंद द्वारा अंजाम दिया गया है। ऐसे में पुलिस द्वारा शनिवार को बिशुनपुर चौराहे के पास से आरोपी प्रदीप बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदीप बिंद से पुलिस ने पूछताछ किया तो पता चला कि वह अपनी कजिन से शादी करना चाहता था।
शादी करने के लिए परिवार वाले नाराज नहीं थी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होती थी जिससे परेशान होकर उसने अपने दोस्त सुनील के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसे पकड़े जाने का डर था, जिसके चलते उसने ट्यूबवेल के पास लाश को फेंक दिया था।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी द्वारा शनिवार को सायं काल मीडिया को बताया गया कि आरोपी और उसके मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़ा गया आरोपी पीड़िता से शादी करना चाहता था, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने पीड़िता की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications