UP: जिस कॉलेज के HOD ने छात्रा से की गंदी डिमांड, वहीं के शिक्षक ने मासूम संग किया घिनौना काम, गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में स्थित टीडी कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। कॉलेज की एक शिक्षक ने बुधवार को 12 वर्षीय मासूम बालक के साथ घिनौना काम किया। शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

UP: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में स्थित टीडी कॉलेज के प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक बार फिर से फिर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कॉलेज के शिक्षक ने एक मासूम बच्चे के साथ घिनौना काम किया है।
घटना के बाद मासूम घर पहुंचा तो इस बात की जानकारी हुई। उसके बाद बच्चे की मां उसे लेकर लाइन बाजार थाने पहुंची। मां की तहरीर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर ली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह जिस कॉलोनी में रहता है, उसी कॉलोनी के एक 12 वर्षीय बालक बालक को बुधवार को अच्छी-अच्छी किताबें देने के लिए अपने घर में बुलाया। आरोप है कि जब बालक उसके घर में पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
दरवाजा बंद करने के बाद वह मासूम के साथ जबरन अश्लील हरकत करने लगा। बच्चे की मां का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शिक्षक की करतूत के बाद बालक जब घर पहुंचा तो उसके पेट में दर्द होने लगा।
दर्द से कराह रहे बेटे को उसकी मां ने जब देखा तो पूछताछ की। मां द्वारा पूछे जाने पर मासूम बालक द्वारा आपबीती बताई गई। मासूम की बात सुनकर मां के कदमों तले जमीन खिसक गई। वह बेटे को लेकर लाइन बाजार थाने पहुंची और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि डिग्री कॉलेज के लॉ विभाग के एक शिक्षक द्वारा एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications