जौनपुर: डिवाइडर तोड़ते हुए मकान में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, 3 की मौत

Jaunpur News, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

speeding truck rammed house in jaunpur three died

जानकारी के अनुसार, हादसा जौनपुर जिले के जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर के पांडेयपुर गांव के पास हुआ है। जौनपुर से प्रयागराज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दिनेश कुमार पांडेय के मकान से टकरा गया। ईंट व खपरैल से बना मकान जमीदोज हो गया। इस मकान में सो रहे आठ लोग इसके मलबे में दब गए। प्रयागराज से स्नान कर वापस लौट रहे रिश्तेदार भी घर में सोए हुए थे। आसपास के लोग जुटकर पुलिस प्रशासन की मदद से सभी को बाहर निकाले और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
speeding truck rammed house in jaunpur three died

बता दें कि इलाहाबाद पहुंचने से पहले दिनेश की बहन शशि कला 36 बर्ष पत्नी बृजेश मिश्र निवासी गजेंद्रपुर बटाऊबीर जौनपुर तथा उनकी दो पुत्रियों प्रज्ञा (12 वर्ष) तथा रानी (चार वर्ष) ने दम तोड़ दिया। देवी पांडेय पत्नी दिनेश, बबली पांडेय पुत्री दिनेश, दिनेश की बहन सुजाता पांडेय उसकी पुत्री दीक्षा पांडेय और एक अन्य घायल है। जिसका इलाज स्वरुप रानी इलाहाबाद में चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्ज में लेते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+