8 साल के बच्चे को काटते ही मर गया जहरीला सांप, सामने आई चौंकाने वाली वजह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। लेकिन हैरत की बात ये है कि थोड़ी देर बाद सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हालांकि बाद में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सांप के तड़प-तड़पकर मरने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

 snake died after biting to child

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। यहां आठ वर्षीय अंश मौर्य पुत्र कमलेश मौर्य घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक जहरीले सांप ने उसे परिजनों के सामने ही डंस लिया। बालक को डंसने के बाद सांप भी तड़पने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। इधर, अंश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां पर डाक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। बालक को डंसने के बाद सांप के तड़पकर मरने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो सांप के केंचुल निकलने के दौरान वह अधिक पीड़ा से गुजरता है और परेशान रहता है। इस दौरान अगर वह किसी को डसता है तो अधिकांश जहर उसके मुंह में ही गिर जाता है। इस कारण सांप की मौत हो सकती है।

Recommended Video

    हापुड़: सांप के काटने से मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+