जौनपुर: बेकाबू ट्रक बिजली के खंबे से टकराया, उसी के नीचे दब गया टेंपो, 3 महिलाओं समेत 6 मरे

जौनपुर। यूपी में जौनपुर जिले में ट्रक और टेंपो के अनियंत्रित होने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 अन्य घायल हो गए। मृतकों में से तीन महिलाएं हैं, जो अन्य सवारियों संग टेंपों में सवार थीं। टेंपो सामने से आ रहे बालूभरे ट्रक के नीचे दब गया था। उधर, ट्रक भी उस टेंपों को बचाने के फेर में बिजली के खंबे से टकरा गया।

road accident, jaunpur, truck hit auto, jaunpur accident news, road accident, crime, crime jaunpur, Road Accident Jaunpur, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, अनियंत्रित ट्रक, ऑटो को कुचला, भीषण सड़क हादसा, भीषण हादसा, हादसा

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, यहां केराकत तहसील के कुसरना ग्राम दलित बस्ती के समीप यह हादसा हुआ। बुधवार को चन्दवक की तरफ से आ रहे एक टेंपो को बचाने के चक्कर में केराकत की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से जा टकराया। वहीं, टेंपो भी ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में मौके पर ही आधा दर्जन लोगों की जान चली गई। जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। एक महिला की सामुदायिक केंद्र केराकत पर मृत्यु हो गयी। जबकि, आधा दर्जन घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतकों में टेम्पो चालक 22 वर्षीय सूरज सोनकर पुत्र लल्लन निवासी नरहन केराकत जौनपुर, 40 वर्षीया इन्दू देवी पत्नी बेचू राम निवासी भुइधर का पूरा थाना चन्दवक,34 वर्षीय सत्येन्द्र पाल पुत्र राम प्रसाद निवासी होलांग थाना रेहला जनपद पलामू बिहार, 32 वर्षीया अनीता देवी पत्नी राजबहादुर निवासी सुरहुरपुर थाना केराकत आदि हैं। अन्य दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

road accident, jaunpur, truck hit auto, jaunpur accident news, road accident, crime, crime jaunpur, Road Accident Jaunpur, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, अनियंत्रित ट्रक, ऑटो को कुचला, भीषण सड़क हादसा, भीषण हादसा, हादसा

एक महिला की मौत ट्रक के नीचे, दूसरी की हॉस्पीटल में
बताया जा रहा है कि हादसे में मरीं 3 महिलाओं में से एक की मौत मौके पर ही हुई, जोकि ट्रक के नीचे कुचल गयी थी। एक महिला की मृत्यु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचते ही प्राथमिक चिकित्सा के दौरान हो गयी। बाकी आधा दर्जन लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

घायलों में 1 पुरुष व 5 महिला शामिल हैं। 3 मृत लोगों को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी लगाकर ट्रक से बालू निकाली गई। फिर ट्रक हटवाकर शवों को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कुल 10 लोगों में 8 महिलाएं व 2 पुरुष 30 से 45 वर्ष के हैं। मौके पर एसडी एम केराकत चंद्रेश कुमार,केराकत सीओ सौम्या पांडेय, कोतवाली प्रभारी केराकत अनिल सिंह, चन्दवक थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+