जौनपुर: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जमींदोज हुआ मकान, 3 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Jaunpur news, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर भरते समय ब्लास्ट हो गया। इस घटना में मकान ध्वस्त हो गया है, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

oxygen gas cylinder blast in jaunpur people died and injured

तेज धमाके के साथ जमींदोज हुआ मकान

जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर भरा जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ मकान जमींदोज हो गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मलबे में दबे लोगों को निकालने का शुरू किया गया। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

oxygen gas cylinder blast in jaunpur people died and injured

तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में जफराबाद थाना क्षेत्र जमैथा गांव निवासी अंशू यादव (16), ज्योति यादव (19), जलालपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी संजय (38) और महताब आलम (26) आदि का नाम शामिल हैं। सभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहींं हो पायाा है आखिर सिलेंडर फटने का कारण क्या था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+