जौनपुर: मोबाइल चोरी के शक में दो पक्षों में संघर्ष, युवक की मौत, पुलिस बल तैनात
जौनपुर, 16 जुलाई: यूपी के जौनपुर में मोबाइल चोरी के शक दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात त्रिभुवन सिंह खुद मौके पर मोर्चा संभालने के लिए पहुंचे हैं।

मोबाइल को लेकर खून संघर्ष, युवक की मौत
मामला जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के पलटुपुर गांव का है। शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद दो पक्षो में संषर्घ हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में रहने वाले अभिषेक सोनकर ने गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल ले लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जहां दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात
एसपी ने बताया कि मारपीट के दौरान अभिषेक सोनकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में कोहराम मच गया। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications