मां बुलाती रही और नव दंपति ने नहीं खोला कमरे का दरवाजा, 15 दिन पूर्व किए थे प्रेम विवाह

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के अंतर्गत मिश्राना वार्ड निवासी नव दंपति ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

जौनपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के एक गांव में नव दंपति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 15 दिन पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

दरवाजा अंदर से था बंद और चिल्लाती रही मां

दरवाजा अंदर से था बंद और चिल्लाती रही मां

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के अंतर्गत मिश्राना वार्ड निवासी 23 वर्षीय विशाल पटेल वाराणसी की रहने वाली 21 वर्षीय अर्चना पटेल से करीब 1 साल से प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व विशाल पटेल और अर्चना पटेल दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गए इसके बाद दोनों ने किसी दूसरे राज्य में ही कोर्ट मैरिज कर लिया। 15 दिन पूर्व मड़ियाहूं में स्थित रामजानकी मंदिर में भी दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उसके बाद अपनी पत्नी अर्चना को लेकर विशाल अपने घर पर रहने लगा। रविवार को सायं काल दोनों कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी बीच विशाल की मां दवा खाने के लिए आवाज लगाने लगी। काफी देर तक बुलाने पर भी अर्चना और विशाल ने दरवाजा नहीं खोला।

खिड़की से देखने के बाद हैरान रह गए लोग

खिड़की से देखने के बाद हैरान रह गए लोग

उसके बाद किसी अनहोनी को भांपते हुए विशाल की मां आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और खिड़की से झांक कर देखे तो वह भी हैरान रह गए। कमरे में दोनों ने फांसी का फंदा लगा लिया था। उसके बाद विशाल की मां रोने चिल्लाने लगी। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसके बाद लिखा पढ़ी व अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लड़की पक्ष वाले नहीं थे राजी

लड़की पक्ष वाले नहीं थे राजी

मृत विशाल की माता द्वारा बताया गया कि विशाल और अर्चना काफी समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। विशाल अर्चना के बगैर नहीं रहना चाहता था यही कारण था कि उसके घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए लेकिन अर्चना के घर वाले इस रिश्ते से नहीं खुश थे। यही कारण था कि अर्चना और विशाल दोनों करीब 3 माह पूर्व घर से फरार हो गए थे। दोनों शादी कर लेने के बाद ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+