Jaunpur News: न बैंड बाजा न बाराती, थाने में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

जौनपुर में एक युवक और एक युवती की शादी तय होने के बाद शादी से ठीक पहले युवक शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद पुलिस से शिकायत की गई और थाने में शादी संपन्न हुई।

Jaunpur Marrige in Police Station

Jaunpur में एक लड़की से शादी तय होने के बाद शादी की तिथि नजदीक आने पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। लड़की पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को थाने बुलाया। काफी देर तक पंचायत चली और बाद में थाने परिसर में ही दोनों की शादी करा दी गई। थाने में शादी कराए जाने का यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

शादी तय होने के बाद मुलाकात होने पर बिगड़ी बात

शादी तय होने के बाद मुलाकात होने पर बिगड़ी बात

दरअसल जौनपुर जिले के रुदौली गांव के रहने वाले राजा राम के बेटे सूरज की शादी जौनपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत चित्रसारी गांव निवासी दिनेश सोनकर की बेटी रूबी के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़की और लड़का के बीच नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से कई बार मुलाकात भी किया। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी बात को लेकर लड़का नाराज हो गया और शादी करने से इनकार करने लगा। लड़की पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। लड़का पक्ष के लोग भी शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन बेटे द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद लोग कोई फैसला नहीं ले पा रहे थे।

लड़की के परिजन पहुंचे थाने और पुलिस से की शिकायत

लड़की के परिजन पहुंचे थाने और पुलिस से की शिकायत

काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब लड़का शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ तो लड़की के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत किए। शिकायत के बाद कोतवाली थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह लड़का और लड़का पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाए। थाने पर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही। पुलिस द्वारा भी काफी देर तक पूछताछ किया गया, लेकिन लड़का शादी करने से इनकार करता रहा। वह ऐसा क्यों कर रहा है इसके पीछे कोई कारण भी नहीं बता रहा था। ऐसे में सायं काल तक लड़की और लड़का के बीच तथा उनके परिजनों के बीच बातचीत चलती रही। अंत में लड़का शादी करने के लिए राजी हो गया।

थाना परिसर में ही करा दी गई शादी

थाना परिसर में ही करा दी गई शादी

लड़का जब शादी करने के लिए राजी हुआ तो लड़का और लड़की के परिजनों ने देर न करते हुए तुरंत शादी करने की योजना बना ली। थाने में ही स्थित मंदिर परिसर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई और अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने साथ फेरे लिए। इस दौरान जहां वर वधू पक्ष के लोगों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। वहीं थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भी नव दंपति की शादी के साक्षी बने। शादी हो जाने के बाद एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए दोनों अपने घर वापस चले गया। थाने में शादी कराए जाने के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+