जौनपुर: जुए में पत्नी को दांव पर लगाया, हारने के बाद दो दोस्तों को सौंपा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में एक पति ने जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। यही नहीं, हार के बाद दो बार अपनी पत्नी को दुष्कर्म के लिए उन्हें सौंप दिया। दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसीजेएम पंचम ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर जफराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कॉपी कोर्ट में दाखिल की गई।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने कोर्ट में बताया कि उसका पति शराबी और जुआरी है। शादी के बाद पति के दोस्त अरुण और रिश्तेदार अनिल अक्सर घर पर आते थे। एक दिन पति के पास रुपए खत्म हो गए तो उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। पीड़िता ने बताया कि हार के बाद अरुण और अनिल ने उसके साथ गैंगरेप किया।

दोबारा किया गैंगरेप

दोबारा किया गैंगरेप

घटना के बाद आहत पत्नी मायके चली गई। 9 दिसंबर 2018 को मायके पहुंचे पति ने माफी मांगते हुए पत्नी से वापस चलने को कहा। पत्नी राजी हो गई और उसके साथ चल दी। रास्ते में अरुण और अनिल भी सवार हो गए और फिर से महिला के साथ गैंगरेप किया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

आरोप है कि पुलिस और एसपी से शिकायत के बावजूद पति और उसके दोस्तों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इसे गंभीर मामला मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। थाना जफराबाद में आरोपियों के खिलाफ दुष्‍कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+