Lok Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज ने दाखिल किया नामांकन, 2019 चुनाव में बनाए थे 'अनोखा रिकॉर्ड'
Machhilishahr Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान छठें चरण में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के मछलीशहर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। ऐसे में इस लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज ने नामांकन किया। सोमवार दोपहर में भारी संख्या में समर्थकों के साथ बीपी सरोज बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे। यहां पर जौनपुर प्रत्याशी कृपा शंकर सरोज भी मौजूद थे। उसके बाद दोनों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नामांकन किया।

बीपी सरोज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मछली शहर लोकसभा सीट से दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले 2019 चुनाव में भी बीपी सरोज मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
इस बार इस लोकसभा सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि समाजवादी पार्टी द्वारा मछली शहर के पूर्व सांसद और केराकत विधानसभा के मौजूदा विधायक सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को टिकट दिया गया है।
वही बहुजन समाज पार्टी द्वारा मछली शहर लोकसभा सीट से पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए कृपाशंकर सरोज को चुनाव मैदान में उतर गया है। ऐसे में इस लोकसभा सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प नजर आ रही है।
बीपी सरोज 181 वोटो से जीते थे चुनाव
साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन के दौरान मछली शहर लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी। ऐसे में यहां से बसपा द्वारा त्रिभुवन राम को टिकट दिया गया था।
हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद त्रिभुवन राम बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिए और मौजूदा समय में वे वाराणसी के अजगर सुरक्षित लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।
फिलहाल हम बात कर रहे हैं लोकसभा चुनाव 2019 की तो मछली शहर लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान काफी गर्म माहौल देखा गया था। यहां पर एक तरफ बसपा के त्रिभुवन राम तो दूसरी तरफ भाजपा की बीपी सरोज मैदान में थे।
मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज मात्र 181 वोट से चुनाव जीते थे। बीपी सरोज लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सबसे कम वोट से जीतने वाले सांसद बने थे। ऐसे में बीपी सरोज के नाम यह रिकॉर्ड होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications