Lok Sabha Chunav 2024: कौन हैं बीपी सरोज, जिन्हें BJP ने दोबारा मैदान में उतारा? मछलीशहर से बनाए गए प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा मछली शहर सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोबारा भोला प्रसाद सरोज (बीपी सरोज) को टिकट दिया गया है।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बीपी सरोज ने बसपा और सपा गठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम (जो बाद में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया और मौजूदा समय में अजगरा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं) को हराया था।

lok-sabha-elections-2024-who-is-bp-saroj-whom-bjp-has-fielded-again

उसे चुनाव में बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम को 488216 वोट मिले थे जब कि भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 488397 वोट मिले थे। हालांकि इस दौरान कई बार मतगणना की रिकाउंटिंग हुई थी, जिसको लेकर भी कहा सुनी हुई थी।

2014 में बसपा से लड़े थे चुनाव
बीपी सरोज मछली शहर से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीपी सरोज बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी थे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम चरित्र निषाद चुनाव जीते थे जबकि दूसरे नंबर पर बीपी सरोज और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के तूफानी सरोज थे।

कई लोग थे लाइन में लेकिन नहीं मिला टिकट
यह भी बता देंगे भारतीय जनता पार्टी से मछली शहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई नेता तैयारी कर रहे थे। कुछ लोगों ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था और अपने लोगों को एकजुट कर रहे थे।

करीब सप्ताह पर पहले अचानक जब बीपी सरोज लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने के लिए निकले इस समय यह चर्चा हुई थी कि बीपी सरोज का टिकट लगभग फाइनल हो चुका है। अब बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है।

गठबंधन के प्रत्याशी का अभी भी हो रहा है इंतजार
अभी इस सीट पर सपा कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है की मछली शहर लोकसभा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी को इस बार गठबंधन द्वारा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि पूर्व सांसद तूफानी सरोज मौजूदा समय में केराकत सुरक्षित सीट से विधायक हैं। तूफानी सरोज की पकड़ मछली शहर संसदीय सीट पर अधिक है और वरिष्ठ नेता होने के चलते समाजवादी पार्टी द्वारा उनकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+