जौनपुर: भरभराकर गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, दबने से 5 लोगों की हुई मौत, छह घायल

जौनपुर: भरभराकर गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, दबने से 5 लोगों की हुई मौत, छह घायल

जौनपुर, 22 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 21 अक्टूबर की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो मंजिला कच्चा मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मलबे में दबे लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Jaunpur News: Many people no more due to collapse of two-storey house

ये हादसा जौनपुर कोतवाली इलाके के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 21 अक्टूबर की देर रात दो मंजिला कच्चा मकान अचानक से धराशायी हो गया। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसा स्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बता दें, रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है।

हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जौनपुर पुलिस की मानें तो हादसे में चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन (19), हेरा (10) व स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) व पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) दब गए। जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने संजीदा पुत्री जमालुद्दीन, अजीमुल्ला पुत्र कतवारू, मोहम्मद कैफ पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद सेफ पुत्र जमालुद्दीन व मिस्बाह पुत्री जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे। हादसा होने के बाद जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+