9वीं क्लास के छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से फोन पर कहा- मेरा अपहरण हो गया है, ये मुझे...
9वीं क्लास के छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से फोन पर कहा- मेरा अपहरण हो गया है, ये मुझे...
जौनपुर, 02 अप्रैल: अपने परिजनों से नाराज होकर 9वीं क्लास के छात्र ने खुद के ही अपहरण की कहानी रच डाली। इस बात का खुलासा जौनपुर के एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि छात्र अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और घरवालों को बताया कि उसका अपहरण हो गया है। जल्दी से पैसों का इंतजाम कर लीजिए वरना ये लोग मार डालेंगे।

यह मामला जौनपुर जिले के चितावा गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार शाम को महाराजगंज थाने पर बेटे के अपहरण होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा अनुज मिश्रा (18) मिरशादपुर स्थित महादेव पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। रोजाना की तरह वो स्कूल के लिए निकल गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शाम 5 बजे उसकी साइकिल सरकारी अस्पताल पर पोखरे के पास खड़ी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कहा कि मोबाइल पर बेटे का फोन आया था। अनुज ने बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण कर लिए हैं और उसे जान से मारना चाह रहे हैं। पुलिस मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर खोजबीन करने लगी। घंटों बाद सर्विलांस के माध्यम से लखनऊ के गोमती नगर का लोकेशन मिला।
एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोमती नगर थाने की पुलिस टीम के सहयोग से शुक्रवार उसे 12 घंटे में पुलिस बरामद किया। पूछताछ में बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर गया था और स्वयं ही घरवालों को अपहरण की झूठी सूचना दिया। जिससे पुलिस को राहत मिली। फिलहाल पुलिस ने छात्र को चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications