जौनपुर: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्‍ध मौत, SO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

Jaunpur News: जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्‍ध परिस्‍थित‍ियों में मौत हो गई। घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्‍पताल और थाने पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। उधर, आक्रोशित परिजनों ने स्‍थानीय लोगों के साथ जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर चक्‍का जाम कर दिया। इस मामले में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। पुल‍िस मामले में अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

jaunpur man died in police custody three policeman suspended

लूट के मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच लाई थी थाने

मामला बक्शा थाना क्षेत्र का है। लूट के एक मामले में क्राइम ब्रांच की टीम चार युवकों को पूछताछ के लिए बक्शा थाने लेकर आई थी। चारों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर के रहने वाले तिलकधारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र किशन यादव उर्फ पुजारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। किशन का बड़ा भाई लूट के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में बाहर निकला था। बताया गया कि गुरुवार की देर रात पूछताछ के दौरान किशन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में बक्शा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई।

एसओ समेत 3 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

किशन की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। एहतियातन शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल और थाना परिसर गेट पर पुलिस व पीएसी के जवानों के अलावा कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। उधर, गुस्साए परिजनों ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा ै कि इस मामले में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+