Jaunpur Lok Sabha: सीएम योगी ने कहा एक तरफ रामभक्त और दूसरी तरफ रामद्रोही, सत्ता से दूर फिर भी कर रहे हुड़दंग
Jaunpur Lok Sabha: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जौनपुर जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की जनसभा में हो रहे हुड़दंग को लेकर भी सपा पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि रोज-रोज भगदड़, रोज अराजकता, रोज मारपीट। सोचिए जब यह सत्ता में रहे होंगे तब इन्होंने यूपी की जनता का खून कैसे चूसा होगा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की जनसभा में हो रहे हुड़दंग को लेकर बोलते हुए कहा कि सोचिए जब ये सत्ता से कोसों दूर है तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी तरफ रामद्रोही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोग इस हद तक गिर गए हैं कि भारत का ही विरोध करते हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान को धमकी मत दीजिए उनके पास एटम बम है।
दूसरी तरफ जातिवादी परिवारवादी राजनीति करने वाले लोग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ गरीब का कल्याण करने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ जातिवादी और परिवारवादी राजनीति करने वाले लोग। यह जाति के नाम पर आपको लडाएंगे फिर आपके हिस्से का बंदर बांट करेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि हिंदी गठबंधन की सरकार बनती है और कांग्रेस सत्ता में आएगी तो ओबीसी, एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुसलमान को दे देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया कि क्या यह बात आप लोग स्वीकार करेंगे?
यूपी के बाहर सपा को नहीं मिले प्रत्याशी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 400 पर की बात होती है तो सबसे बुरी स्थिति समाजवादी पार्टी की होती है। समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी है और 60-62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यूपी के बाहर उन्होंने एक जगह प्रत्याशी उतारा जो नामांकन ही गलत भर दिया।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी को यूपी के बाहर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए बुधवार को जौनपुर पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती प्रस्थान कर गए।












Click it and Unblock the Notifications