जौनपुर: वनरक्षक परीक्षा देते समय बीप की आवाज आई और पकड़ा गया नकलची

जौनपुर में वनरक्षक की परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते हुए 3 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया तीनों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

जौनपुर, 21 अगस्त: प्रदेश भर में वनरक्षक की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जौनपुर जिले में तीन परिक्षा केन्द्रों पर नकल करते हुए 3 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। पकड़े गए परीक्षार्थियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तीनों परीक्षार्थियों को पुलिस को सौंप दिया गया और पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कान से बीप की आवाज आने पर पकड़ा गया

कान से बीप की आवाज आने पर पकड़ा गया

तिलकधारी महाविद्यालय में वनरक्षक की परीक्षा चल रही थी। महाविद्यालय के साइंस बिल्डिंग में डी ब्लॉक के कमरा नंबर 34 में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षकों को बीप की आवाज सुनाई देने लगी उसके बाद आवाज सुनते हुए कक्ष निरीक्षक एक परीक्षार्थी के पास पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखा था। पकड़े गए छात्र का नाम राजू यादव पुत्र भान सिंह यादव बताया गया जो प्रयागराज के साधुपुर गहली सिकंदराबाद का रहने वाला है।

दो अन्य परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया

दो अन्य परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया

जिले में राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रयागराज के ही रहने वाले कैलाश यादव नामक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक प्रियंका श्रीवास्तव और राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा तलाशी ली गई तो पता चला कि वह छात्र अपने कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया हुआ था। ऐसे में उसे पकड़कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया। इसके अलावा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में कल्पना पटेल नामक एक छात्रा को पकड़ा गया। छात्रा प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना अंतर्गत रमईपुर गांव की रहने वाली बताई गई। छात्रा भी अपने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रही थी।

नकल कराने का लिए थे 40 हजार

पकड़े गए छात्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ लोगों ने उसे नकल कराते हुए परीक्षा पास कराने का आश्वासन दिया था, इसके एवज में उन लोगों ने 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। उन लोगों ने 20 हजार एडवांस के दौर जमा कराया था जबकि बाकी के 20 हजार रुपए परीक्षा बीत जाने के बाद देने थे। इस बारे में एसपी सिटी ने बताया कि जिले में 36 केंद्रों पर वनरक्षक की परीक्षा चल रही थी। जिसमें थाना कोतवाली और लाइन बाजार अंतर्गत परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ नकल करते हुए एक छात्रा सहित कुल 3 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+