Jaunpur News: पत्नी पर करता था शक, गड़ासे से काटकर मार डाला और हो गया फरार

जौनपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कर डाली हत्या। घटना को अंजाम देने के बाद फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jarunpur New

Jaunpur जिले में गुरुवार को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे से है और उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था और गुरुवार को पत्नी की हत्या करने के बाद वह घर से फरार हो गया। हालांकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Jaunpur Police News

किराए के मकान में रहते थे पति पत्नी
जानकारी अनुसार अयोध्या का रहने वाला अफजल ऑटो चालक है। वह अपनी पत्नी 32 वर्षीय अकीला के साथ जौनपुर जिले के तारापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह अभी 2 सप्ताह पूर्व अयोध्या से अपने पत्नी के साथ जौनपुर में आया था। अफजल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी अफजल ऑटो लेकर शहर में चलाने के लिए गया था। ऑटो लेकर जाने के बाद कुछ ही घंटे में वह अपने कमरे पर वापस लौट आया।

दरवाजा बंद कर पत्नी को मार डाला
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अफजल ऑटो लेकर वापस लौट आए इस दौरान उसका उसकी पत्नी से कहासुनी होने लगी। इसी बीच अफजल को गुस्सा आ गया और उसने गड़ासा उठाकर अपने पत्नी के ऊपर वार कर दिया। वह पत्नी को तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पत्नी की मौत हो जाने के बाद वह अपने कमरे से बाहर निकला और ऑटो लेकर शहर में चला गया। इसी बीच वहां से गुजरते समय मकान मालिक ने देखा कि अफजल के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और खून के छींटे भी दिखाई दे रहे थे। उसके बाद मकान मालिक जब कमरे में पहुंचा तो अकीला को मृत देखकर वह सन्न रह गया। उसने फोन कर तत्काल पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश को कब्जे में ले ली।

पकड़े जाने पर पति ने कुबूल किया जुर्म
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर नगर डॉक्टर संजय कुमार द्वारा बताया गया कि महिला की हत्या उसके पति अफजल द्वारा की गई थी। हत्या करने के बाद अफजल अपने पत्नी की लाश को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी पति द्वारा बताया गया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे से है। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Recommended Video

    जौनपुर: धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+