Jaunpur News: छात्रा से अश्लील बात करने वाला एचओडी निलंबित, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित
Jaunpur News: टीडी कॉलेज के प्राचीन इतिहास के एचओडी को छात्रा से अश्लील बात करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य ने यह कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के Jaunpur में स्थित टीडी कॉलेज के प्राचीन विभाग के विभागाध्यक्ष का छात्र संघ अश्लील बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को कालेज परिसर में प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रबंध समिति द्वारा निर्णय लिए जाने पर प्राचार्य ने आरोपी एचओडी को निलंबित कर दिया है।
जारी सूचना में यह भी बताया गया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जांच पड़ताल पूरी करने के बाद 15 दिन में कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
कमेटी द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी बताया गया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरोपी प्रोफेसर को विभाग के प्रभारी एवं महाविद्यालय के सभी समितियों की सदस्यता से भी कार्यमुक्त कर दिया गया है।
यह है पूरा मामला: दरअसल टीडी कॉलेज के प्राचीन इतिहास के एचओडी प्रदीप सिंह बीते दिनों एक छात्रा से अश्लील बात कर रहे थे। छात्रा द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया था। वीडियो बनाने के बाद छात्रा ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा कोशिश करने का ऑफर दे रहा है और कहता है कि अब तो बहुत सी दवाइयां आती है कोई दिक्कत नहीं होने वाला है इसके अलावा सेक्स करने के एवज में वह छात्रा को बीएड और टीईटी कराने का ऑफर भी देता है।
वीडियो में आरोपी विभागाध्यक्ष छात्रा से पूछता है कि आज तक तुम्हें किसी ने छुआ है या नहीं? जिस पर छात्रा द्वारा जवाब दिया जाता है कि नहीं। यह बात सुनकर प्रोफ़ेसर कहता है कि किसी को टच भी मत करने देना और केवल मेरे साथ ही रिलेशन रखना। जो भी करना होगा वह मेरे साथ करना, तुम जो चाहोगी वो तुम्हें मिलेगा।
प्रोफ़ेसर छात्रा से कह रहा है कि एक बार सेक्स करने से कुछ नहीं होता है अब तो बहुत सी दवाइयां आ चुकी है। उसके बाद कहता है कि हम सुरक्षित तरीके से करेंगे। अंत में वह छात्रा कहता है कि अभी एक किस दे दो, जिस पर छात्र मना कर देती है। उसके बाद प्रोफ़ेसर फिर किस करने के लिए दबाव बनाता है।
ये भी पढ़ें- छात्रा से Kiss मांग रहा था यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर, सेक्स का भी ऑफर, छात्रा ने कर लिया रिकार्ड: Video Viral












Click it and Unblock the Notifications