जौनपुर: हथकड़ी की रस्सी दांत से काटकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, सोते रहे पुलिसवाले

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यहां चोरी करते पकड़ा गया एक हिस्ट्रीशीटर थाने से हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हो गया। पुलिस को इस मामले में तड़के जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, फिर उसका कोई पता नहीं चल सका है।

history sheeter criminal run away from police custody in jaunpur

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया

बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में रविवार की रात घर में चोरी करते एक हिस्ट्रीशीटर को दंपति ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। चोरी की सूचना बरसठी पुलिस को दिए तो मौके पर पहुंची बरसठी पुलिस चोर को थाने ले आई। सोमवार को पुलिस ने उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कराया उसके बाद थाने लाई और सोमवार को चालान नहीं किया।

history sheeter criminal run away from police custody in jaunpur

सोते रहे पुलिसकर्मी, फरार हुआ अपराधी

सोमवार की रात में पुलिस चोर के हाथ में हथकड़ी लगाकर थाने के कार्यालय के बगल खिड़की में बांध दिया। थाने में रामबिलास चौबे और पहरा पर पीआरडी जवान बंशराज गौतम की ड्यूटी थी। रात करीब एक से दो के बीच वह हथकड़ी की रस्सी दांत के सहारे काटकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया चोर बरेठी गांव का विनोद कुमार यादव उर्फ बकई है। उसके ऊपर पूर्व में थाने में बलात्कार का दो मुकदमा दर्ज हैं और बरसठी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वह कई बार जेल भी जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+