जौनपुर के अटाला मस्जिद विवाद मामले में आज नहीं हो सकी सुनवाई, सामने आई ये वजह

Jaunpur Atala Masjid dispute: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित अटाला मस्जिद मामले की सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, सोमवार को जिस जिम बेंच में मामले की सुनवाई होनी थी, वह नहीं बैठी। जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

ऐसे में अब इस मामले में सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी। अगली सुनवाई 16 दिसंबर को बताई जा रही है। सोमवार को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई होनी थी। लेकिन बेंच के नहीं बैठने के कारण मामला जस्टिस सलिल कुमार राय की कोर्ट में ट्रांसफर हो गया। वहां भी मामले की सुनवाई नहीं हुई।

atala-masjid-dispute-incident-of-jaunpur

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित अटाला मस्जिद को लेकर स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जौनपुर कोर्ट में मुकदमा दाखिल करते हुए यह दावा किया गया था कि मां अटला देवी की मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद बनाई गई।

उनके द्वारा दावा किया गया कि 13वीं शताब्दी में यहां पर राजा विजय चंद्र द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था। बाद में इस मंदिर को फिरोज शाह तुगलक द्वारा जौनपुर पर कब्जा करने के दौरान तोड़ दिया गया और मंदिर को मस्जिद में तब्दील कर दिया गया।

ऐसे में याचिका कर्ता संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अटाला मस्जिद को अटला देवी का मंदिर बताते हुए पूजा अर्चना की इजाजत देने की मांग की गई। इस मामले को लेकर सुनवाई करते हुए 12 अगस्त को आदेश जारी करते हुए जौनपुर जिला कोर्ट द्वारा दाखिल किए गए मुकदमे की पोषणीयता को मंजूरी दे दी गई थी। जिला जज ने अपनी फैसले में कहा था कि स्वराज वाहिनी ऐसोसिएशन का मुकदमा चलता रहेगा।

मामले में मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा। ऐसे में 9 दिसंबर को मामले की पोषणीयता को लेकर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन बेंच न बैठने के चलते इस मामले की सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब उम्मीद है कि मामले में 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+