UP: दूल्हे ने दुल्हन की कजिन को पहनाया सिंदूर, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा कि आप भी कहेंगे वाह!
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से दुल्हन की जगह उसकी कजिन को दुल्हन सिंदूर पहनाया और उसी के साथ शादी की रस्म संपन्न हुई। इस दौरान वहां मौजूद भी दूल्हे और दुल्हन की कजिन को आशीर्वाद दिए।

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे ने दुल्हन की कजिन की मांग में सिंदूर डालकर उसके साथ शादी कर लिया। पूरा मामला जानने के बाद आप भी दूल्हे और दुल्हन की कजिन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
इस मामले को लेकर जहां लोग दुल्हन के कारनामे से आक्रोशित हैं वहीं दुल्हन की कजिन और दूल्हे की तारीफ करने पर भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फिलहाल यह पूरा मामला जौनपुर जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, जौनपुर जनपद के पंवारा थाना अंतर्गत एक गांव में की रहने वाली युवती की बीते गुरुवार को शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि युवती अपने गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी और परिजनों द्वारा विरोध करने के बाद उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी।
ऐसे में शादी के दिन भोर में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के दिन दुल्हन के फरार हो जाने के बाद दुल्हन के घरवाले काफी परेशान हो गए। सभी लोग दुल्हन की खोजबीन करने निकले लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
इधर शाम होते ही बारात दरवाजे पर पहुंच गई तो दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा दूल्हे और उसके परिजनों को बताया गया कि उनकी बेटी किसी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है। ऐसे में किसी दूसरी लड़की के साथ शादी को संपन्न कराया जाए।
पहले तो दूल्हा पक्ष के लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई लेकिन बाद में अपनी मां ने मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दूल्हा और उसके परिजनों द्वारा दूसरी लड़की से उसी मंडप में शादी करने की बात पर सहमति दे दी गई।
उसके बाद दुल्हन की कजिन (मौसेरी बहन) को शादी के लिए तैयार कराया गया। दुल्हन की कजिन को देखने के बाद दूल्हा और दूल्हा पक्ष के लोग भी शादी करने के लिए तैयार हुए और उसी मंडप में धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई।
वहीं शादी संपन्न हो जाने के बाद सुबह बारात विदा हो गई। उसके बाद दुल्हन के परिजनों द्वारा पंवारा थाने में गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Click it and Unblock the Notifications
