Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चार साल के बेटे को क्रूर पिता ने मां के सामने पीट-पीटकर मार डाला

Jaunpur news, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बाभनपुर गांव में पिता ने अपने ही पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाभनपुर निवासी अशोक माली ने किसी बात को लेकर अपने ही कलेजे के टुकड़े आयुष (4) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

four year child beaten to death by his father

हत्या कि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जांच कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, क्षेत्राधिकारी बदलापुर घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। आरोपी पिता के तीन बच्चों मे से दो लड़का अंश,आयुष और एक लडकी संध्या है। जिसमें सबसे छोटा आयुष था। गांव वालों का कहना है कि आरोपी पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। जबकि आरोपी की पत्नी ने कहा कि पति अशोक प्रतिदिन मारपीट और झगड़ा करता रहता था।

four year child beaten to death by his father

पत्नी सुजाता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी की पत्नी किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। घटना से क्षेत्र में आरोपी पिता की हरकत से लोग हैरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+