UP Jaunpur News: पूर्व डीजीपी पर लगा देवरिया जैसा कांड करने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने बताया सच
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या का मामला भी ठंडा नहीं हुआ है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक शख्स द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी के खिलाफ देवरिया जैसा कांड करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोप को गलत पाया गया। पुलिस द्वारा मीडिया को बताया गया कि गांव के रहने वाले एक शख्स द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर ऐसी शिकायत की गई थी। लेकिन, जांच में यह आरोप झूठा पाया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी किल्हापुर गांव का है। इसी गांव में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का घर है। भूमि को लेकर गांव के प्रधान और पूर्व डीजीपी के बीच पूर्व में भी विवाद की बात सामने आई थी।
इसी बीच अब गांव के रहने वाले विजय उपाध्याय नामक व्यक्ति द्वारा पूर्व डीजीपी के परिजनों पर मंदिर की जमीन अवैध रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए यह भी कहा गया कि जिले के अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं।
इसके अलावा उसके द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व डीजीपी के परिवार वाले उसे देवरिया जैसे कांड की धमकी दे रहे हैं। आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद पुलिस द्वारा इसकी जांच कराई गई। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी द्वारा इस आरोप को झूठा बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा इस तरह का झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।
वहीं पूर्व डीजीपी के परिवार के लोगों द्वारा मीडिया को बताया गया कि उनके परिवार को बदनाम करने के लिए गांव के कुछ लोगों द्वारा इस तरीके की हरकत की जा रही है। यह भी बताया गया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक जौनपुर व अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications