यूपी के जौनपुर में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, एक गिरफ्तार

जौनपुर, 26 नवंबर: संविधान दिवस से उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गुरुवार रात अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गुस्साए लोगों ने मल्हनी-छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।इलाके में तनाव का माहौल है। सीओ सदर रणविजय सिंह ने बताया कि जौनपुर के पल्हामऊ गांव के बाहर एक पार्क में रखी डॉक्टर बीआर अंबेडकर की मूर्ति को कल रात कुछ बदमाशों ने तोड़ दिया। सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 1 गिरफ्तार व 2 अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा का जीर्णोद्धार जारी है।

Dr BR Ambedkar Statue vandalized by some miscreants in jaunpur

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा

पुलिस के मुताबिक, घटना सरायख्वाजा थाना इलाके के पालामऊ खुर्द गांव की है। यहां पर कई सालों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पड़ी तो लोग हैरान रह गए। अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले की जानकारी अन्य लोगों को और पुलिस अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, होगी कानूनी कार्रवाई

उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने मल्हनी और छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। तनाव को देखते हुए एमडीएम सदर हिमांशु नागपाल, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाअध्यक्ष सरायख्वाजा और थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने गांव में शाम तक नई प्रतिमा लगवाने की बात कही। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी समझाने के बाद भी गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम नहीं खोला, जिसके बाद पीएससी बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा 1 गिरफ्तार व 2 अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+