शर्मनाक : जौनपुर में मनबढ़ युवक ने कुत्ते को मारी गोली, मोहल्‍ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

जौनपुर जिले के शाहगंज इलाके में रात में अनजान शख्स को देखकर एक कुत्ता भौंकने लगा जिसपर उस शख्स ने कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी

वाराणसी, 26 सितंबर : जौनपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर शाहगंज इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक युवक ने अपने लाइसेंसी असलहे से गली में घूम रहे आवारा कुत्ते को गोली मार दी। गोली लगने के चलते तड़प तड़प कर कुत्ते ने दम तोड़ दिया। वहीं गोली मारने वाले युवक से जब स्थानीय लोग पूछताछ करने पहुंचे तो उनसे भी वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे पकड़ लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में ले ली। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

Jaunpur dog news

मोहल्ला वासियों ने दौड़ाकर पकड़ा
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के कोतवाली अंतर्गत जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर शाहगंज इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा का एक शाखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात 11:00 बजे एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। अनजान व्यक्ति को देखकर कुत्ता उसे भौंकने लगा। यही बात उस शख्स को नागवार गुजरी और उसने अपने लाइसेंसी असलहे से कुत्ते को गोली मार दी। गोली की आवाज और कुत्ते की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने छटपटाते हुए कुत्ते को देखा तो उस युवक से पूछताछ किए।

धमकी देने पर लोगों ने पुलिस को दिया सूचना
पूछताछ के दौरान व युवक स्थानीय लोगों से गाली गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो गया। उसके हाथ में असलहा था, ऐसे में लोग उससे कहासुनी और मारपीट करने की जहमत नहीं उठाए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने कुत्ते को क्यों गोली मारी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि पकड़े गए युवक के खिलाफ पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्ते को गोली मारने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+