Jaunpur में नए साल की पार्टी में सिर कुंचकर एक व्‍यक्‍ति की हत्या, शराब पीने के विवाद में हत्या की आशंका

जौनपुर जिले के बरसठी में नए साल के पहले दिन एक व्‍यक्‍ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कहा जा रहा व्‍यक्‍ति नए साल की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। संभावना है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या की गई है।

Jaunpur Barsathi police statoin

Jaunpur जिले के बरसठी थाना अंतर्गत सराय विक्रम गांव में झाड़ी में रविवार की सुबह एक व्‍यक्‍ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वह व्‍यक्‍ति शनिवार की सायं का अपने घर से अपने दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की पार्टी बनाने के लिए निकला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शक के आधार पर दो व्‍यक्‍तिों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

रात में घर नहीं पहुंचने पर खोज रहे थे परिजन

रात में घर नहीं पहुंचने पर खोज रहे थे परिजन

दरअसल, जौनपुर जिले के बरसठी थाना अंतर्गत सराय विक्रम गांव निवासी बिरजू वनवासी का 40 वर्षीय पुत्र पंधारी वनवासी नामक व्यक्ति 31 दिसंबर को सायं काल अपने दोस्तों के साथ अपने घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। रात अधिक हो जाने के बाद भी उसके बारे में कहीं जानकारी नहीं मिली उसके बाद परिजन घर लौट गए। सुबह होने के बाद उसके परिवार के लोग फिर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन उसके बारे में कहीं जानकारी नहीं मिली।

निर्वस्त्र मिला शव, पास में पड़ी थी ईंटें

निर्वस्त्र मिला शव, पास में पड़ी थी ईंटें

सुबह गांव के लोग जब टहलने के लिए गए तो उन्होंने झाड़ी के पास एक व्यक्ति का शव देखा। सबके पास पहुंचने के बाद लोगों ने उसकी पहचान पंधारी वनवासी के रूप में की। मृतक के लिए बॉडी पूरी तरह निर्वस्त्र थी। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ झुकने लगी। उसके बाद वहीं पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। देखने से प्रतीत हो रहा था कि इसी वजन सामान से उसका से कूंच कर हत्या की गई है। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर खून से सने ईंट भी मिले। शव मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और रोने चिल्लाने लगे।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी की जांच

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी की जांच

ग्रामीणों द्वारा हत्या किए जाने और हत्यारों को पकड़ने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाने की मांग की गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया गया। करीब 50 फुट के परिधि में एक जगह खून से सने ईंट मिले और इसके अलावा लोअर, मफलर और 10 रुपए पास में खडंजे पर रखे हुए थे। घटनास्थल पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम जब डाग को जांच के लिए छोड़ी तो डाग घटनास्थल से गंध सुंघते हुए गोविंदा गौतम के घर तक गया और वहां से वापस लौट गया। ऐसे में पुलिस ने गोविंदा को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू हुई। गांव वालों द्वारा बताया जा रहा है कि गोविंदा गौतम और बबुआ वनवासी के साथ ही मृतक पंधारी बनवासी शनिवार को सायं काल सुखलालगंज बाजार में स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब खरीदने के लिए गया था। बरसठी थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल जारी है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    जौनपुर: ईट से कूचकर एक को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में छिपाया अर्धनग्न शव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+