Jaunpur News: बगीचे में मिला युवक का शव, परिजन बोले- दोस्तों ने जलाकर मार डाला, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

जौनपुर में एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पुआल से आग लगाकर आंशिक रूप से जला दिया गया। आज सुबह इसकी जानकारी होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।

Jaunpur Mungarabadshahpur news

Jaunpur जिले मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणडीह गांव में टीन शेड में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं परिवार वालों ने मृतक के दोस्‍तों पर ही हत्‍या करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

रात में फोन कर दोस्‍त ने बुलाया था

रात में फोन कर दोस्‍त ने बुलाया था

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत नारायणडीह गांव निवासी रघुराज यादव का 24 वर्षीय बेटा विनोद यादव मंगलवार की रात्रि में अपने घर पर मौजूद था। परिजनों का कहना है कि रात में करीब 8:00 बजे उसके मोबाइल पर उसके दोस्‍त अनुपाम यादवन ने फोन किया। फोन आने के बाद वह अनुपम से मिलने के लिए निकल गया। रात अधिक हो जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसके आने का इंतजार करने लगे। फोन करने पर उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। ऐसे में परिजन रात में सो गए।

बगीचे में टीनशेड में मिला जला हुआ शव

बगीचे में टीनशेड में मिला जला हुआ शव

सुबह होने के बाद परिजन फिर उसकी खोजबीन करने में जुट गए। इसी बीच विनोद के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बगीचे में स्थित टूटे हुए टीनशेड में उसका जला हुआ शव मिला। सूचना मिलने के बाद मृतक विनोद के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि विनोद की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों ने उसके शव को पुआल से ढक कर आग लगा दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दिया गया।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई

गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई

परिजनों का आरोप है कि फोन करके बुलाने वाले व्यक्ति द्वारा ही विनोद की हत्या की गई है। इधर हत्या की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी मछली शहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ किए। इस बारे में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी वहां से मृतका का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट भी जांच की। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। परिजनों द्वारा गांव के ही रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है, ऐसे में गांव में फोर्स तैनात की गई है।

मृतक के दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बारे में दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर शैलेंद्र सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही 2 युवकों पर विनोद के हत्या का आरोप लगाया। मृतक के घरवालो ने गांव के ही अनुपम यादव और राजकुमार यादव पर हत्‍या करने और शव को जलाने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अनुपम शराब पीने का आदी है और वह विनोद को अपने साथ बगीचे में ले गया था जहां उसने अपने चाचा राजकुमार यादव के साथ मिलकर विनोद की हत्या कर दी और शव काे आग लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा यह भी बताया गया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    जौनपुर: पिकअप की टक्कर साइकिल सवार युवक की हुई मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+