Jaunpur: सपा सभासद 'लखंदर' की गोली मारकर हत्‍या, मचा हड़कंप

Jaunpur News: जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) की लाख सख्ती के बावजूद बदमाश बिना किसी खौफ के हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) का है, जहां सोमवार की देर रात समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सभासद बाला यादव उर्फ लखंदर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। वारदात के बाद करीब आधा दर्जन बदमाश आराम से फरार हो गए। वारदात को अंजाम सिटी रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक के पास की है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। उधर, समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता पार्टी के सभासद की गोली मारकर हत्या की घटना को पुलिस-प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं।

councillor of samajwadi party bala yadav shot dead in jaunpur

हिस्‍ट्रीशीटर बताया जा रहा है कि लखंदर

बताया जा रहा है कि नगर के सैदनपुर गांव में रहने वाला 50 वर्षीय बाला यादव उर्फ लखंदर हिस्ट्रीशीटर था। लखंदर लाईन बाजार समेत कई इलाकों में प्लॉटिंग का भी काम करता था। साथ ही नगर पालिका जौनपुर का स्थानीय सभासद था। सोमवार की देर रात सिटी रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक के पास करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने लखंदर की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

हत्‍या के कारण जानने में जुटी पुलिस

सीओ जीआरपी वाराणसी जोन अखिलेश राय के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाला यादव के कई गोलियां लगी थीं, लेकिन उनकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। सीओ का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+