Jaunpur News: हाइवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, आप भी करते हैं ऐसी गलती, हो जाएं सावधान!
जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के कुवरपुर टोल प्लाजा के समीप एनएच 31 पर चल रही एक कार में शनिवार की शाम अचानक आग लग गयी। आग लगते ही कार चालक ने उसमें से कूदकर जान बचाई।

Jaunpur जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जौनपुर जिले में हाईवे पर दौड़ती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। संयोग अच्छा था कि कार में आग लगने की जानकारी होते ही कार में सवार युवक उसमें से कूद कद अपनी जान बचाई। कार सवार के निकलने के थोड़ी ही देर बाद कार आग का गोला बन गई। इस घटना का दीदी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जौनपुर से प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा
दरअसल, जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना अंतर्गत परियावां गांव के रहने वाले रोहित कुमार सिंह पुत्र रवींद्रनाथ सिंह शनिवार को सायं काल जौनपुर स्थित अपने घर से अपनी इंडिका कार द्वारा आवश्यक काम से प्रयागराज जा रहे थे। कार लेकर रोहित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जौनपुर जिले के पवारा थाना अंतर्गत कुंवरपुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे थे, उसी समय कार से धुआं निकलने लगा। रोहित कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही कार में सवार रोहित तत्काल कार को खड़ी करते हुए कार का गेट खोल कर उसमें से बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
आग बुझाने की नहीं हुई किसी कीमत
कार में आग लगने के बाद वहां पर मौजूद लोग पहले तो भाग्य थोड़े कार के पास पहुंचे और उन्हें लगा कि कार में लगी आग पर काबू पा लिया जाएगा। हालांकि थोड़ी ही देर में कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे कोई भी व्यक्ति कार में लगी आग को बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि करीब 5 मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां मौजूद लोगों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया, फायर कर्मी जब तक घटनास्थल पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाते तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी।
आपके भी पास है कार, तो ना करें ऐसी गलती
इस बारे में वाराणसी के रहने वाले कार मैकेनिक इस्माइल खान से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कभी-कभी कार वाली कार कार चालकों की लापरवाही के चलते रहता हादसा हो जाता है। उन्होंने कार में आग लगने के पीछे कई कारण बताए, जिसमें कार की सर्विसिंग से लेकर उसके रखरखाव सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बातें शामिल रही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कार की वायरिंग खराब हो जाने के बाद बहुत से कार मालिक और कार चालक द्वारा निम्न क्वालिटी की वायर कार में लगवाए जाते हैं। रुपए बचाने के चक्कर में कार मालिक और कार चालक द्वारा ऐसा काम किया जाता है और यही चीज उनके लिए नुकसानदायक हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोग क्वालिटी के वायर जल्द ही गर्म हो जाते हैं और स्पार्किंग के चलते आग पकड़ लेती है। ऐसे में लोगों को ध्यान देना चाहिए कि हमेशा कंपनी के सामानों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications