Jaunpur में BSP सांसद ने BJP नेताओं को बताया छुट्टा सांड, मेरे खेत में घुसा तो डंडा लेकर मारूंगा Video Viral

Jaunpur में BSP सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा भाजपा नेताओं को छुट्टा सांड बताया गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Jaunpur में भाजपा विधायक और BSP सांसद के बीच एक सड़क के शिलान्यास को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। बसपा सांसद द्वारा BJP नेताओं को छुट्टा सांड बताया गया। जौनपुर के महाराजगंज विकासखंड अंतर्गत सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे बसपा सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं को छुट्टा सांड कहे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकार द्वारा बनवाई गई सड़क को भाजपा विधायक अपनी तो बसपा सांसद अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।

विवाद की जड़ 3.61 करोड़ की सड़क

विवाद की जड़ 3.61 करोड़ की सड़क

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत महाराजगंज विकासखंड के पूरा लाल ढेमा गांव और खजुरन सहित आसपास के गावों के ग्रामीणों के आवागमन को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूरा लाल ढेमा से खजुरन सड़क बनाई जानी है। इस सड़क की अनुमानित लागत 3.61 करोड़ रुपए है। बसपा सांसद का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा कराई जाने वाली योजनाओं का शिलान्यास सांसद द्वारा किया जाता है। जबकि भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि उनकी सरकार द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है, ऐसे में उन्‍होंने इसका शिलान्यास किया।

दो बार किया गया शिलान्‍यास

दो बार किया गया शिलान्‍यास

पिछले माह 12 सितंबर को भाजपा विधायक रमेश च्रंद्र मिश्रा द्वारा 6.60 किलोमीटर तक बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास कर दिया गया था। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा लगवाया गया शिलापट्ट भी वहां पर लगा हुआ है। उसी शिलापट्ट के ठीक बगल में बसपा सांसद श्याम सिंंह यादव द्वारा शिलापट्ट लगवा दिया गया। शिलापट्ट लगवाने के बाद बीते शुक्रवार को बसपा सांसद ने सड़क का दोबारा शिलान्यास कर दिया। सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे बसपा द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला गया और बसपा सांसद ने भाजपा नेताओं की तुलना छुट्टा सांड से की गई।

खेत में घुसा तो लाठी डंडा से मारूंगा

सड़क पर शिलान्यास का बोर्ड लगाने से नाराज बसपा सांसद ने कहा कि यह भाजपा नेता छुट्टा सांड की तरह होते हैं, जहां मन करता है वहां घुस जाते हैं और जहां मन करता है वहां बोर्ड लगा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं विपक्ष में रहते हुए कमजोर जरूर हूं लेकिन हौसला है। अगर सांड मेरे खेत में घुसेगा तो उसे डंडा लेकर दौड़ाउंगा और मारूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+