यूपी में गठबंधन को झटका, जौनपुर लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार अशोक सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ
जौनपुर। सपा-बसपा गठबंधन के प्रबल दावेदार रहे जौनपुर लोकसभा सीट पर अशोक सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक सभा में उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस से लोकसभा सदर के लिए मैदान में आ सकते हैं।

2 साल से जौनपुर की राजीति में सक्रिय थे अशोक सिंह
गौरतलब हो कि बहुजन समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रहे अशोक सिंह बीते 2 वर्षों से जौनपुर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन होने के बाद जब जौनपुर लोकसभा की सीट बसपा को मिली तो बसपा नेताओं के चेहरे खिल गए। टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वाले अशोक सिंह को जब किन्हीं कारणों से अभी तक प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह नाराज होकर दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।
शिवपाल ने जौनपुर से संगीता यादव को दिया टिकट
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके पहले रामसेवक यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। मछलीशहर के कटाहित गांव निवासी संगीता यादव शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का उन्हें दर्जा मिला था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कुछ दिन बाद अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश बाबा दुबे को टिकट दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications