Jaunpur News : बड़े भाई ने फावड़े से मारकर इकलौती बहन की कर दी हत्या, परिवार में मातम
उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद में बड़े भाई ने अपनी ही बहन को फावड़े से काट काट कर मार डाला। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल है। मृतका की मां अपने ही बेटे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में गुरुवार सुबह एक भाई ने अपनी ही बहन को फावड़े से काट काट कर मार डाला। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं मां द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत सरायभोगी गांव में गुरुवार सुबह 17 वर्षीय श्रद्धा खाना बनाने के बाद बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसका बड़ा भाई पवन पटेल फावड़ा लेकर पहुंचा और श्रद्धा पर हमला कर दिया।
परिजन जब तक वहां पहुंचते और पवन को रोकते तब तक उसने अपनी बहन के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। गंभीर रूप से घायल श्रध्दा को परिजन अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां सावित्री देवी द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि उसका बेटा पवन मानसिक रूप से कमजोर है। गुरुवार सुबह व फावड़ा लेकर घूम रहा था और अचानक अपनी बहन के ऊपर ही फावड़े से वार करने लगा।
दो भाइयों में थी इकलौती बहन: श्राद्ध के पिता नन्हकूराम पटेल की पहले ही मौत हो चुकी है। श्रद्धा दो भाइयों में एकलौती बहन थी और बारहवीं में पढ़ती थी। पवन उसका बड़ा भाई है जबकि दूसरा भाई श्रद्धा से छोटा है, वह भी पढ़ाई करता है।
इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं मृतका के घर मातम का माहौल पसरा हुआ है। फिलहाल सावित्री देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुजानगंज थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
इस बारे में सुजानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पंचनामा कराने के बाद मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications