दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने किया शादी करने से मना, घरातियों ने बनाया बारातियों को बंधक

जौनपुर। यूपी में जौनपुर जिले के शाहगंज में एक दूल्हे को नशे में धुत पाया गया तो शादी रुक गई। दुल्हन ने दूल्हे को ठुकरा दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में फसाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर हल कराने का प्रयास किया। हालांकि, बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामान लौटाने पर रजामद हुए तो बरातियों को छोड़ा गया।

Bride refusing to marriage after seen groom is drank in jaunpur

संवाददाता के अनुसार, सिधाई गांव में शनिवार की रात बारात आई थी। यहां द्वारचार के कार्यक्रम दौरान जब दूल्हे को नशे में धुत देख तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इंकार करता देख सभी एक-दूसरे को देखने लगे। विवाद शुरू हो गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। यह शादी गांव के केशव प्रसाद यादव की लड़की बबीता की थी। उनके यहां आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के छिटटू पट्टी निवासी दीपचंद यादव के पुत्र रामू यादव की बारात आई थी।

Bride refusing to marriage after seen groom is drank in jaunpur

विवाह समारोह के द्वार पूजा के कार्यक्रम के दौरान पहले तो बरातियों व घरातियों में कहा-सुनी और फिर हाथापाई हुई। इस बीच दूल्हा भी हंगामा करने लगा, दूल्हे के हंगामे के बाद उसके नशे में धुत होने की बात सामने आई तो लड़की ने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।

Bride refusing to marriage after seen groom is drank in jaunpur

शादी से इनकार के बाद हुए झगड़े में घराती पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। घटनाक्रम की जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हन को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दुल्हन शादी न करने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रुपए-पैसे के लेनदेन का मामला हल कराया गया। पुलिस ने ही बारातियों को मुक्त कराया और फिर बारात बैरंग वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+