दूल्हे के चेहरे पर नजर पड़ते ही भड़की दुल्हन, बोली नहीं करूंगी इससे शादी

Jaunpur News, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जयमाल कार्यक्रम के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे का रंग देखकर भड़क गई। दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के शादी से इन्कार करने के बाद घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। रात भर मान-मनौव्वल चलती रही लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार की सुबह गांव के मानिद लोगों के हस्तक्षेप पर लेन-देन के बाद बरात बैरंग लौट गई।

bride refused to marry in Jaunpur

क्या है मामला
मामला जौनपुर के सुरेरी थाना के ठांठर गांव का है। चकबड़वल पुरवा निवासी वीरेंद्र की पुत्री ललिता की शादी मीरजापुर जिले के अनरगपुर, पखवइया गांव के प्रयागराज के बेटे दीपक के साथ तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बरात वीरेंद्र के दरवाजे आई। द्वारचार व भोजन के बाद जयमाल कार्यक्रम के लिए दुल्हन ललिता स्टेज पर पहुंची तो दूल्हा का रंग सांवला देख उतरी और रोते हुए घर में चली गई। उसने अपनी मां से साफ कह दिया कि लड़का उसे पसंद नहीं है। वह शादी नहीं करेगी।

bride refused to marry in Jaunpur

बारातियों को बनाया बंधक
घरातियों व बारातियों ने काफी मनौव्वल की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पूरी रात बराती बंधक बने रहे। सुबह मामला ठांठर के ग्राम प्रधान मुन्ना पटेल तक पहुंचा तो उन्होंने और गांव के कुछ अन्य मानिद लोगों ने भी हरसंभव प्रयास किए कि बात बन जाए और शादी हो जाए। लेकिन दुल्हन के दो टूक इन्कार कर देने पर पंचायत में तय हुआ कि तिलक के रूप में दिया गया नकदी वर पक्ष लौटा देगा। वहीं कन्या पक्ष वर पक्ष की तरफ से दिए गए आभूषणों को वापस कर देगा। लेन-देन के बाद बराती मुक्त हो सके और बरात बैरंग लौट गई। अब ये मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+