भारी सुरक्षा के बीच कल होगी जम्मू-कश्मीर में वोटो की गिनती

श्रीनगर। सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच कल जम्मू-कश्मीर में मतगणना शुरु होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी होगी लिहाजा मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मी अपने मोबाइल ले जा सकते हैं। राज्य में विधानसभा के पांचों चरणों के चुनाव हो जाने के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना की तैयारियां की गई हैं।

counting

ईवीएम को पहले ही संबंधित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। जम्मू जिला की ग्यारह विस सीटों की मतगणना मौलाना आजाद मेमोरियल कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी जबकि अन्य जिलों में डिग्री कॉलेजों व संबंधित जगहों पर ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। जिला चुनाव अधिकारियों ने अपने अपने जिलों में मतगणना के प्रबंध किए हैं और स्टाफ की तैनाती की गई है।

कश्मीरी विस्थापितों के वोटों की गिनती साइंस कॉलेज में होगी। मतगणना के लिए संबंधित स्टाफ को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतगणना वाले दिन मंगलवार 23 दिसंबर को सुबह सील बंद ईवीएम को खोला जाएगा और उसके बाद गिनती शुरू होगी।

सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है। मीडिया कर्मियों व उम्मीदवारों को मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की छूट होगी और मतगणना काउंटर के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है। मोबाइल जमा करने को केंद्र बनाया गया है, इस बीच मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और प्रशासन व पुलिस की पूरी कोशिश होगी कि कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी न हो और जाम की स्थिति पैदा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+