पाक की गुस्ताखी, सीजफायर का उल्लघंन कर उरी सेक्टर में की गोलीबारी, जेसीओ शहीद

जानकारी के अनुसार, पाक सेना ने रात 12:45 के आसपास फायरिंग शुरु की। सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में फायरिंग की। यह फायरिंग उरी सेक्टर के कमान पोस्ट पर की गई। इस फायरिंग में जेसीओ की मौत हो गई। जहां सीमा पर तवान बना हुआ है वहीं भाररत-पाकिस्तान के सुरक्षा बल तनाव को कम करने के लिए फ्लैग बैठक की तैयारी कर रहे है। बीएसएफ के मुताबिक तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संघर्ष विराम उल्लंघन को खत्म करने के लिए फ्लैग बैठक आज होने की संभावना है।
गौतरलब है कि जम्मू अग्रिम मोर्चे के जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में करीब 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पिछले कई दिनों से मोर्टार और रॉकेट से रोजाना भारी गोलाबारी हो रही थी। गोलीबारी में न केवल सीमा की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा था बल्कि कई सीमावर्ती गांव भी इसकी चपेट में थे। गोलीबारी में दो जवान मारे गए और 18 नागरिकों सहित 32 लोग जख्मी हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications