अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जबरदस्त कोहरा, जवानों को किया गया अलर्ट
श्रीनगर। कोहरे की चादर में लिपटे जम्मू संभाग को अगले दो दिनों में शुष्क सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने का दावा किया है। मौसम का यह मिजाज वायुमंडल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से संभव हो पाया है।

हालांकि, मुगल रोड पर पीर गली क्षेत्र में बर्फ गिरी है। इसके साथ पीरपंचाल के पहाड़ों पर भी बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। वहीं, पूरे राज्य में धूप न निकलने से शीतलहर का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालत यह है कि पिछले चार दिनों से जम्मू शहर और उसके आसपास का इलाका सुबह से शाम तक घने कोहरे की चपेट में है। सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं
वहीं अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी घने कोरे के चलते सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर सर्दी के और कोहरे के कारण सीमा पर सीमा पर गश्त लगा रहे जवानों को काफी मुशकिल आ रही है सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही किसी भी तरह की हलचल होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications