कैबिनेट मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीरियों को बताया महाचोर

कैबिनेट मंत्री होने के साथ-साथ फारुख अब्दुल्लाह जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पिता भी हैं। ऐसे में उनके मुंह से कश्मीरियों के लिए निकले इस तरह के बोल लोगों में गुस्से का कारण बन गई है। फारुख अब्दुल्ला के इस बयान से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी दल पीडीपी ने अब्दुल्ला से माफी मांगने की मांग की है।
Did You Know: राष्ट्रपति बनना फारुख अब्दुल्ला का सपना है।
पीडीपी अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती ने कहा, जो लोग जम्मू-कश्मीर में नेशनल कान्फ्रेंस की सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर चुप हैं, वे कश्मीर के लोगों को महाचोर कैसे कह सकते हैं। विपक्षी दल ने इसे कश्मीरियों का अपमान बताया है। उनके बयान के विरोध में पीडीपी के विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। पीडीपी के नेता हंगामा करते हुए सदन के वेल में उतर आए और फ़ारूख़ अब्दुल्ला से माफ़ी की मांग करते रहे। इसके बाद ये लोग सदन से बाहर निकल आए।
ऐसा नहीं है कि फारुख अब्दुल्ला ने पहली बार कोई विवादास्पद बयान दिया हो। इससे पहले बी वो महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर चुके है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के मामलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि अब उन्हें महिलाओं से बात करने भी डर लगता हैं।
Did You Know: कैबिनेट मंत्री फारुख अब्दुल्ला का सपना है विदेश मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद वो भारत के राष्ट्रपति बनें। इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications