मोदी का मजाक उड़ाने पर भड़के उमर अब्‍दुल्‍ला

Omar Abdulla criticises Mani Shankar Aiyar for mocking Narendra Modi
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के लीडर और मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की आलोचना की है और कहा कि किसी की पारिवारिक पृष्‍ठभूमि का मजाक उड़ाने से कांग्रेस को प्रचार नहीं मिलने वाला है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कल दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में मणिशंकर अय्यर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मोदी 21वीं सदी में तो भारत के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते हैं लेकिन अगर वह यहां आकर चाय बेचना चाहें तो जरूर बेंच सकते हैं।

जिसके बाद उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्विटर कहा कि भले ही नरेंद्र मोदी में अनेक खामियां हो, उनके व्‍यक्तित्‍व में कई नकारात्‍मक बातें हों लेकिन किसी की पारिवारिक पृष्‍ठभूमि पर सवाल उठाना सही नहीं है। एक साधारण परिवार से होना मोदी के लिए सबसे सकारात्‍मक बात है। उमर का मोदी पर किये गये कमेंट पर नाराज होना, चौंकाने वाला है क्‍योंकि वह मोदी के मुखर आलोचक है।

उमर की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस यूपीए की एक घटक दल है। जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 हटाये जाने पर बयान देने पर उमर ने मोदी की आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+