मोदी में समझ की कमी, अहंकार ज्यादा: नेशनल कांफ्रेस

नेशनल कांफ्रेस के नेताओं का कहना है कि ऐसा नेता जो कि प्रधानमंत्री बनना चाहता है, उसकी इस तरह की भाषा से अहंकार झलकता है और समझ की कमी दिखती है।
नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि मोदी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होने जानबूझकर ये बयान दिया है और चुनावी लाभ के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश की है। इसके पहले धारा 370 को लेकर भी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी पर निशाना साधा था और उन्हें बहस के लिए ललकारा था।
अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का विरोध किया था और कहा था कि इस पद पर उसी व्यक्ति को आना चाहिए जो कि सभी को साथ लेकर चल सके। गौर हो कि अटल बिहारी बाजपेयी के काल में नेशनल कांफ्रेंस एनडीए की सहयोगी रह चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications