कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस से पांच रायफलें छीनीं
आतंकवादियों ने रात करीब नौ बजे अदालत परिसर के गार्ड रूम पर हमला किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से पांच एसएलआर राइफलें छीन लीं।
शोपियां। कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच टकराव लगातार बढ़ ही रहा है। मंगलवार रात को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला अदालत परिसर में तैनात पुलिस गार्डों से आतंकवादियों ने पांच राइफलें छीन लीं। आतंकवादियों ने रात करीब नौ बजे अदालत परिसर के गार्ड रूम पर हमला किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से पांच एसएलआर राइफलें छीन लीं।

राइफल छीने जाने की घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। हमले के वक्त पुलिसकर्मियों के इसका विरोध ना करने को लेकर पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को कश्मीर के कुलगाम जिले में पांच पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को आतंकियों ने गोली मारी थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications